पं० रत्नाकर मिश्र ने फिर पेश की मानवता की मिसाल, घायल को पहुंचाया अस्पताल

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

Mirzapur: नगर विधायक पं० रत्नाकर मिश्र ने एक बार फिर साबित किया कि वे सच्चे जनसेवक हैं।

बीती रात मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर विंध्याचल के बड़े बगीचा के पास एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। घायल युवक सड़क किनारे दर्द से तड़प रहा था।

इसी दौरान क्षेत्र भ्रमण पर निकले विधायक पं० रत्नाकर मिश्र की नजर घायल पर पड़ी। उन्होंने तुरंत अपना काफिला रोककर घायल के पास पहुंचे, हालचाल जाना और हिम्मत बढ़ाई।

उन्होंने तत्काल एम्बुलेंस को सूचना दी और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल भिजवाया। साथ ही अस्पताल प्रशासन को फोन कर बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

इस मौके पर विधायक जी ने कहा – “मुश्किल समय में जरूरतमंद की मदद करना ही सच्ची मानवता और जनसेवा है।”

विधायक जी के इस कार्य की स्थानीय लोगों ने खूब सराहना की।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.