सब्जी मंडी ऐलनाबाद क्षेत्र में बाइक चोरी करने वाले दो दबोचे, पुलिस देख भागने की फिराक में ।

Ellanabad, September 2 ( डॉ एम पी भार्गव ): जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एबीवीटी स्टाफ सिरसा ने बाइक चोरी की वारदात को सुलझाते हुए दो आरोपियों को चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित काबू किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आगामी कार्रवाई के लिए ऐलनाबाद थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अन्य चोरी की वारदातों में उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।

एबीवीटी स्टाफ प्रभारी ने बताया कि गांव अमृतसर खुर्द निवासी बुधराम पुत्र नागर सिंह ने ऐलनाबाद थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया कि वह 29 अगस्त की शाम सब्जी मंडी ऐलनाबाद में अपनी उनमोटरसाइकिल खड़ी कर किसी काम से चला गया था। अगले दिन सुबह वापस लौटकर देखा तो मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। शिकायत के आधार पर ऐलनाबाद थाना में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान एबीवीटी स्टाफ की टीम ऐलनाबाद क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सामने से बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस की गाड़ी को देखते ही दोनों युवकों ने बाइक वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को काबू कर लिया।पूछताछ में दोनों युवक बाइक के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए और न ही बाइक के दस्तावेज व अपना ड्राइविंग लाइसेंस पेश कर सके।

जांच में पता चला कि मोटरसाइकिल 29 अगस्त की रात सब्जी मंडी ऐलनाबाद से चोरी हुई थी।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंद सिंह उर्फ चंदू पुत्र गुरमेल सिंह निवासी करीवाला तथा सुखदेव उर्फ सुखा पुत्र जग्गा राम निवासी धर्मपुरा के रूप में हुई है। दोनों को चोरीशुदा बाइक सहित पकड़कर ऐलनाबाद थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.