अजीज प्रताप सिंह खोसा की पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर 4 सितंबर को

बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल रहे विद्यार्थी व समाजसेवी होंगे सम्मानित

Ellenabad, September 2 (डॉ एम पी भार्गव): स्वर्गीय अजीज प्रताप सिंह खोसा की पुण्यतिथि के अवसर पर अजीज प्रताप सिंह खोसा फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

फाउंडेशन के अध्यक्ष अमरपाल सिंह खोसा ने जानकारी देते हुए बताया कि सातवां रक्तदान शिविर आगामी 4 सितंबर को स्थानीय नोहर रोड स्थित महाराजा अग्रसेन धर्मशाला, ऐलनाबाद में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस शिविर में मानवता की सेवा के साथ-साथ शिक्षा व समाज सेवा मैं उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया जाएगा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ऐलनाबाद व गांव मौजूखेड़ा के सरकारी स्कूलों से 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम आने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को 5100-5100 रुपये नगद राशि व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट व अहम कार्य करने वाली प्रतिभाओं को भी मंच से सम्मानित किया जाएगा।

अमरपाल सिंह खोसा ने क्षेत्र के सभी युवाओं, समाजसेवी संस्थाओं व रक्तदाताओं से अपील की है कि पुण्यतिथि के इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करें और इस महादान के पुण्य के भागीदार बनें।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.