दोस्त के गले पर उस्तरे से हमला करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस चौकी सेक्टर-16 की कार्रवाई

Faridabad: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, 29 अगस्त को संत नगर में अपने दोस्त पर उस्तरे से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस चौकी सेक्टर-16 की टीम ने आरोपी पीयूष(19) वासी संत नगर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार अरमान वासी संत नगर ओल्ड फरीदाबाद ने पुलिस चौकी सेक्टर-16 में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके बेटे रिहान की बंगाली मोहल्ले में नाई की दुकान है, 29 अगस्त को उसके बेटे रिहान की गर्दन पर पीयूष नाम के युवक ने उस्तरे से हमला कर दिया, जिसकी शिकायत पर थाना सेक्टर-17 के अंतर्गत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रिहान व पीयुष दोनों दोस्त है, रिहान की बंगाली मोहल्ले में नाई की दुकान है, 29 अगस्त को दोनों दुकान में ही थे, रिहान ने पीयूष की गाली दी थी। जिस पर पीयूष ने दुकान में रखे उस्तरे से रिहान की गर्दन पर हमला कर दिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.