रक्षाबंधन पर मोदीनगर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़

एनकाउंटर में महिला से कुंडल लूटने वाले दो शातिर बदमाश, फारूख, आसिम गिरफ्तार,

  • रिपोर्ट: जितेन्द्र ठाकुर

Ghaziabad: थाना मोदीनगर क्षेत्र में सीकरी कल्छीना रोड पर, रक्षाबंधन त्यौहार के मद्देनज़र चलाई जा रही चेकिंग के दौरान, पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने पर उन्होंने भागने की कोशिश की, और गाड़ी का बैलेंस बिगाड़ने गिर पड़े खुद को घिरता देख, बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

​पुलिस की जवाबी कार्रवाई में, फारूख नाम के बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे अस्पताल भिजवाया गया। फारूख पर पहले से ही आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके साथी आसिम को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों मेरठ के रहने वाले हैं।

पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि 21 अगस्त को मोदीनगर में एक महिला से दो कान के कुंडल लूटे थे। आज वे छिपाए हुए कुंडल निकालकर बेचने जा रहे थे। अभियुक्तों के पास से एक 315 बोर तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस, दो पीली धातु के कुंडल और एक बाइक बरामद हुई है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.