मतदाता सूची में नाम जरूर जुड़वाएं, लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान में करें भागीदारी

Ellenabad, Haryana (डॉ एम पी भार्गव): जनहितार्थ सूचना। लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदान करना और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करना जरूरी है। जिन नागरिकों की उम्र मतदान के योग्य हो चुकी है और अभी तक उनका वोट नहीं बना है, वे जल्द से जल्द अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाएं, ताकि आगामी चुनाव में लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

नया वोटर कार्ड बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज

नया मतदाता पहचान पत्र (वोटर कार्ड) बनवाने के लिए मुख्य रूप से निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होती है—

  • आयु प्रमाण पत्र
  • स्थानीय निवास प्रमाण पत्र
  • हाल ही में खिंचवाई गई रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो
  • सक्रिय मोबाइल नंबर, जिस पर OTP के माध्यम से सत्यापन किया जा सके।

फॉर्म नंबर 6 के जरिए कराएं पंजीकरण

पात्र नागरिकों के लिए मतदाता पंजीकरण कराना आवश्यक है। यदि कोई पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज नहीं करवाता है तो वह मतदान के अधिकार से वंचित हो सकता है।

इसलिए जिन लोगों का अभी तक वोट नहीं बना है, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म नंबर 6 भरकर अपने संबंधित बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के पास जमा कराएं और मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाएं।

मतदाता पंजीकरण के साथ-साथ स्वयं मतदान करें और अपने परिवार, मित्रों व आसपास के पात्र लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। लोकतंत्र की मजबूती में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी महत्वपूर्ण है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.