कर्णावती नदी उफान पर, गैपुरा–लालगंज मार्ग पर बाढ़ का खतरा; पुल तक पहुंचा पानी

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

Mirzapurछानबे क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण कर्णावती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। नदी के उफान पर आने से गैपुरा–लालगंज मार्ग पर कठवैया के पास बने पुल तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। इससे मार्ग पर आवागमन को लेकर खतरा बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, यदि नदी का जलस्तर इसी गति से बढ़ता रहा तो अगले एक-दो घंटे में गैपुरा–लालगंज मार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो सकता है। ऐसी स्थिति में आसपास के गांवों के लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

डेरवा–भटेवरा रपटा भी डूबा

कर्णावती नदी के बढ़ते जलस्तर का असर छानबे क्षेत्र के अन्य मार्गों पर भी देखने को मिल रहा है। इससे पहले कर्णावती नदी की बाढ़ के चलते डेरवा–भटेवरा रपटा डूबने से आवागमन बाधित होने की सूचना सामने आ चुकी है।

नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से ग्रामीणों में भी चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोग नदी और आसपास के मार्गों की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.