29 वर्षों की पत्रकारिता के लिए वरिष्ठ पत्रकार रमेश भार्गव किया गया सम्मानित

ऐलनाबाद, 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर उपमंडल प्रशासन, ऐलनाबाद की ओर से शहर के वरिष्ठ पत्रकार रमेश भार्गव को पत्रकारिता के क्षेत्र में 29 वर्षों के सराहनीय योगदान के लिए प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

उपमंडल अधिकारी ने रमेश भार्गव को सम्मानित करते हुए कहा कि उन्होंने निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह सम्मान ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत आयोजित उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम में प्रदान किया गया।

रमेश भार्गव वर्तमान में विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं के लिए लेखन एवं समाचार संकलन का कार्य कर रहे हैं। वह एक प्रतिष्ठित पत्रकार परिवार से भी जुड़े हैं। उनके बड़े भाई डॉ. एम.पी. भार्गव हरियाणा के वरिष्ठ पत्रकार हैं, जबकि छोटे भाई जी.एन. भार्गव लंबे समय तक दैनिक जागरण में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में कार्य कर चुके हैं।

उपमंडल प्रशासन ने रमेश भार्गव के पत्रकारिता क्षेत्र में योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मान मिलने पर पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों ने भी उन्हें बधाई दी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.