स्वतंत्रता दिवस पर वरिष्ठ साहित्यकार डा. ममता नौगरैया ने दी शुभकामनाएं

डा. ममता नौगरैया, वरिष्ठ साहित्यकार एवं ममता सेवी संस्था, बदायूं (उ.प्र.) ने खबरें जंक्शन की टीम व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

डा. ममता ने कहा कि तिरंगा केवल ध्वज नहीं, बल्कि भारत के स्वाभिमान की पहचान है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हमें उन वीर शहीदों को नमन करना चाहिए, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा और देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर अमर शहीदों को याद करें और उनके पदचिह्नों पर चलकर मातृभूमि की रक्षा, सम्मान और गौरव बनाए रखने का संकल्प लें।

उन्होंने अपनी पंक्तियों के माध्यम से कहा—

मिट्टी की खुशबू में बसी वीरों की कुर्बानी है,
तिरंगा हमारी शान है, तिरंगा हमारी निशानी है।
वीरों की शहादत को ममता नमन करती है,
भारत की आन, बान, शान पर ममता सदैव गर्व करती है।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.