महिलाओं को लखपति दीदी बनाकर सशक्त कर रही भाजपा सरकार- जितेंद्र यादव

बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिसौली और सहसवान में शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह बैंक सखी विद्युत सखी शहर अन्य महिलाओं ने भाग लिया।

सहसवान के विकास खण्ड में आयोजित शक्ति वंदन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने कहा नारी शक्ति देश की आधी आबादी को सशक्त करने का काम मोदी व योगी सरकार निरंतर कर रही है। मोदी भाइयों की सरकार स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को सशक्त करने का कार्य कर रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 03 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री मोदी का यह संकल्प महिलाओं के सपने साकार करने में मील का पत्थर साबित होगा।

सहसवान के कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख नीलम गुप्ता, पूनम यादव, एमपी सिंह राजपूत, करुणा सोलंकी, अनुज माहेश्वरी ने सम्बोधित किया।

इधर विकास खण्ड बिसौली में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को भाजपा नेता हरिओम पाराशरी, सदस्य जिला पंचायत पूनम यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक, ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण सागर, दुर्गेश वार्ष्णेय, सविता शर्मा ने संबोधित किया।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.