लखनऊ: बीजेपी यूपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का बड़ा बयान

लखनऊ। यूपी के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज किसान मसीहा चौधरी चरण सिँह को भारत रत्न देने पर भारत सरकार का और प्रधानमंत्री मोदी का सादर अभिनन्दन करता हूं। चौधरी चरण सिंह ने जीवन भर देश के गरीब किसानों के लिए काम किया। देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने पर आज देश भर के किसानों का सम्मान हो रहा है। महान कृषि वैज्ञानिक आदरणीय स्वामीनाथ जी को और पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव जी को भी भारत रत्न देने का निर्णय लिया है।

बता दें कि जयंत के ट्वीट पर भूपेंद्र सिँह चौधरी ने रिप्लाई करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री जी नें आज ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मैं सरकार का और प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। NDA में जो आता है और हमारे विचार से सहमत हैँ उनका मैं स्वागत करता हूं। जयंत के आने से निश्चित तौर पर फायदा होगा।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.