रामपुर: नाले में गिरे 8 साल के बच्चे का 16 घंटे बाद मिला अब्दुल करीम का शव, पुलिस ने चलाया था सर्च ऑपरेशन
- शाहबाज़ खां की खास रिपोर्ट
रामपुर मे थाना गंज क्षेत्र की नई बस्ती झुमराज बाजार निवासी 8 वर्षीय अब्दुल करीम पुत्र सन्नू का पुत्र अब्दुल करीम का शव 16 घंटे बाद नाले में मिला है। बच्चा कल नाले में गिर गया था।
परिजनों की सूचना पर पुलिस ने रात से ही बच्चे की तलाश शुरू कर दी थी। गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से सर्च अभियान चलाया गया। गुरुवार सुबह पुलिस को नाले में बच्चे का शव बरामद हुआ।

एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
