बदायूँ विधानसभा का भव्य बूथ अध्यक्ष सम्मेलन डाइट ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया

-कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में उपसभापति उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास लखनऊ रविन्द्र राठौर, एवं सदर विधायक पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने किया संबोधित

  • रिपोर्ट: इंतज़ार हुसैन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रविंद्र सिंह राठौर ने कहा आप सब बूथ अध्यक्ष पार्टी की नींव हैं आज उत्तर प्रदेश में लगातार दो बार से भारतीय जनता पार्टी की सरकार चल रही है केंद्र में तीसरी बार सरकार चल रही है यह सब यहां बैठे बूथ अध्यक्षों के कारण हो रहा है आगामी 2027 में तीसरी बार आप सभी के बल पर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है यह तय है आप सभी मेहनती, तपस्वी,कार्यकर्ता है आप सबको अपने अपने बूथ को मजबूत करना है।

A grand conference of booth presidents from the Budaun Assembly constituency concluded at the DIET Auditorium.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा के बूथ अध्यक्ष तपस्वी, मेहनती, जुझारू, बूथ अध्यक्ष है जो अपना तन मन धन से पार्टी को मजबूत करते है आप सबके बल पर बदायूं विधानसभा में लगातार कमल खिल रहा है और 2027 में भी आपकी मेहनत से प्रदेश में सरकार बनेगी और बदायूं विधानसभा में फिर से कमल खिलेगा मै जब से विधायक बना है मैने अपनी विधानसभा को मा माना है और उसी रूप में मै आप सभी को सेवा कर रहा है आज बदायूं विधानसभा में चारों तरफ विकास हो रहा है विधानसभा का कोई ऐसा बूथ नहीं है जहां मैने विकास का शिलापट लगाया न हो आगे भी आपके सहयोग से विधानसभा में लगातार विकास जारी रहेगा आप सभी से आग्रह है कि पूरी मेहनत से संगठन द्वारा दिये गए कार्य को ईमानदारी से बूथ पर करे निश्चित रूप से बूथ जितना मजबूत होगा जीत उतनी बड़ी होगी।

A grand conference of booth presidents from the Budaun Assembly constituency concluded at the DIET Auditorium.

संगठन का मंत्र है “मेरा बूथ सबसे मजबूत, बूथ जीता चुनाव जीता”

कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा जिला मंत्री एवं विधानसभा संयोजक विश्वजीत गुप्ता ने किया।

कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष हरप्रसाद सिंह पटेल क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, जिला महामंत्री एम पी सिंह राजपूत, शैलेंद्र मोहन शर्मा, जुगेंद्र सिंह पटेल पूर्व महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, ब्लाक प्रमुख अनेकपाल सिन पटेल, चेयरमैन अरविंद रावत, चेयरमैन अनुपम पाठक जिला उपाध्यक्ष संदीप चौहान, सीमा राठौर युवा मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री अंकित मौर्य, महिला मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री रजनी मिश्रा, दुष्यंत सिंह, मंडल अध्यक्ष गोपाल शर्मा, रामचरण पाल, नौरंगपाल, अजय मथुरिया, राघव सिंह सहित सैकड़ों बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.