- वाराणसी मंडल ब्यूरो पंकज झा
वाराणसी। आगामी श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने 03527/03528 आसनसोल-गोरखपुर-आसनसोल श्रावणी मेला अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन आसनसोल से 29 जुलाई से 29 अगस्त, 2026 तक तथा गोरखपुर से 30 जुलाई से 30 अगस्त, 2026 तक प्रतिदिन कुल 32 फेरों के लिए संचालित की जाएगी।
03527 आसनसोल-गोरखपुर श्रावणी मेला विशेष ट्रेन रात 9:00 बजे आसनसोल से रवाना होकर चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, जमुई, किऊल, बरौनी, बछवारा, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर, दिघवारा, छपरा, सीवान और देवरिया सदर होते हुए अगले दिन सुबह 11:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
वापसी में 03528 गोरखपुर-आसनसोल श्रावणी मेला विशेष ट्रेन शाम 4:15 बजे गोरखपुर से प्रस्थान कर देवरिया सदर, सीवान, छपरा, दिघवारा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बछवारा, बरौनी, किऊल, जमुई, झाझा, जसीडीह, मधुपुर और चित्तरंजन होते हुए अगले दिन सुबह 8:20 बजे आसनसोल पहुंचेगी।
रेल प्रशासन के अनुसार इस विशेष ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 20 तथा एसएलआरडी के दो कोच सहित कुल 22 अनारक्षित श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे, जिससे श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिल सके।
