ब्रेकिंग न्यूज़: रामपुर कलेक्ट्रेट में गर्भवती महिला ने आत्मदाह का किया प्रयास

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खां

रामपुर। रामपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने जिला अधिकारी कार्यालय के सामने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर महिला को सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनुराग सिंह मौके पर पहुंचे। इसके बाद सिविल लाइंस थाना पुलिस ने महिला को अपनी जिप्सी में बैठाकर थाने ले गई और मामले की जांच शुरू कर दी।

Breaking News: Pregnant woman attempts self-immolation at Rampur Collectorate.

महिला का आरोप है कि उसकी शिकायत पर रामपुर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उसने बताया कि उसका पति सीआरपीएफ में तैनात है और वह स्वयं नौ माह की गर्भवती है। महिला का कहना है कि न्याय नहीं मिलने से वह बेहद परेशान है।

महिला ने आरोप लगाया कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्मदाह करने जैसा कदम उठाने को मजबूर होगी।

फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है और उसके आरोपों की जांच की जा रही है। मामले में अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.