जंतर-मंतर पर चल रहे धरना-प्रदर्शन के मद्देनज़र ऐलनाबाद रेलवे स्टेशन पर जीआरपी का विशेष चेकिंग अभियान
ऐलनाबाद, 22 जुलाई( एम पी भार्गव): जंतर-मंतर पर चल रहे धरना-प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (रेलवे), अंबाला के दिशा-निर्देशानुसार स्थानीय रेलवे स्टेशन ऐलनाबाद पर जीआरपी पुलिस चौकी द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर एवं प्लेटफॉर्म पर सघन निगरानी रखते हुए यात्रियों के सामान एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की गई। पुलिस टीम ने यात्रियों से सतर्क रहने, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को देने तथा यात्रा के दौरान सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने की अपील की।
जीआरपी चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर लक्ष्मणराम ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रेलवे स्टेशन पर लगातार विशेष निगरानी रखी जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
इस अवसर पर एएसआई सुखविंद्र सिंह,महिला सिपाही सुनीता , शालिनी ,सिपाही मुकेश , सिपाही सुरेन्द्र सहित जीआरपी पुलिस टीम मौजूद रही।
