मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 23 जुलाई को करेंगे जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक, 19 शिकायतों पर होगी सुनवाई

ऐलनाबाद, 22 जुलाई (एम पी भार्गव): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में 23 जुलाई को स्थानीय पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में जिले से संबंधित कुल 19 शिकायतों पर सुनवाई की जाएगी।

प्रशासन के अनुसार, इन शिकायतों में 3 लंबित और 16 नई शिकायतें शामिल हैं। मुख्यमंत्री स्वयं शिकायतकर्ताओं और संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में मामलों की समीक्षा करेंगे तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेंगे।

जिला प्रशासन ने बैठक की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। साथ ही सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वे अपने-अपने विभागों से जुड़े मामलों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत कर सकें और शिकायतों के त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके।

बैठक का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान करना और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक जवाबदेह एवं पारदर्शी बनाना है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.