राजस्थान के सीमावर्ती गांव ब्राह्मणवासी में गहराया पेयजल संकट, ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी

हनुमानगढ़ , ऐलनाबाद 18 जुलाई। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की नोहर तहसील स्थित सीमावर्ती गांव ब्राह्मणवासी में पिछले करीब दो महीनों से पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है, जिससे लोगों में सरकार और स्थानीय प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। पेयजल की कमी के कारण लोगों को दूर-दराज से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि इस गंभीर समस्या का तत्काल संज्ञान लेकर गांव में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र के लोग एकजुट होकर जन आंदोलन शुरू करेंगे और सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी सरकार और स्थानीय प्रशासन की होगी। फिलहाल गांव के लोग जल्द राहत मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.