सीएम योगी से आचार्य प्रमोद कृष्णम ने की मुलाकात, कहा- इंडिया गठबंधन का अंतिम संस्कार..

लखनऊ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह में आने का निमंत्रण दिया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि संभल में आगामी 19 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल्कि धाम का शिलान्यास करेंगे। मुझे विश्वास हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में पधारेंगे।

वहीं, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैंने तो कुछ भी छोड़ा नहीं है। मैंने राम भगवान को पकड़ा है। कल्कि धाम बनाने का संकल्प लिया है। पीएम और सीएम को आमंत्रित करना यदि कोई गुनाह है, तो मैं उसकी सजा भुगतने को तैयार हूं। कांग्रेस नेताओं को निमंत्रण दिए जाने की बात पर कहा कि भगवान सबके हैं।

इंडिया गठबंधन पर बोले कि वेंटिलेटर पर आने के बाद नीतीश कुमार ने इसका पटना में अंतिम संस्कार कर दिया है। उसका जैसे जन्म हुआ था, वैसे ही बीमारियों से ग्रस्त हो गया।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.