डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पर्व पर जिला कार्यकर्ता सम्मेलन एवं जनकल्याण संवाद कार्यक्रम आयोजित

  • रिपोर्ट: सरफराज़ आलम

लखीसराय: भारतीय जनता पार्टी ,लखीसराय विधानसभा प्रधान कार्यालय में श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पर्व के अवसर पर जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करते हुए डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों, संगठन के प्रति उनके समर्पण तथा “राष्ट्र प्रथम” की भावना को आत्मसात करते हुए विकसित भारत के संकल्प को दोहराया।

इस अवसर पर बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा जी, पूर्व मंत्री जनक राम,भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार तथा जिला प्रभारी संजय सिंह उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री जनक राम का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए कृषि
मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और अखंड भारत के संकल्प का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को उनके आदर्शों पर चलते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाना है तथा विकसित बिहार एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी है।

कार्यकर्ता सम्मेलन से पूर्व जनकल्याण संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लखीसराय एवं आसपास के क्षेत्रों से आए नागरिकों से आत्मीय संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने तथा जनसेवा के कार्यों को और अधिक गति देने का सामूहिक संकल्प लिया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.