रानियां में भाकपा की बैठक: NEET पेपर लीक, व्यापार समझौते और पाठ्यक्रम में बदलाव के खिलाफ प्रस्ताव पारित

ऐलनाबाद 06 जुलाई। ( एम पी भार्गव ): भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जिला स्तरीय बैठक रविवार को रानियां के जीवन नगर को-ऑपरेटिव हाउस में जिला सचिव कॉमरेड बलदेव सिंह बराड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में देश की मौजूदा राजनीतिक और शैक्षणिक स्थिति पर गहन चर्चा के बाद कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए।

NEET पेपर लीक पर केंद्र से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
भाकपा ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया। नेताओं ने कहा कि इस मुद्दे पर जंतर-मंतर पर आमरण अनशन कर रहे पंजाब के युवा साथियों के आंदोलन का पार्टी पुरजोर समर्थन करती है। बैठक में केंद्र सरकार से मांग की गई कि छात्रों की मांगों को मानते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री को तत्काल पद से हटाया जाए।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का विरोध
बैठक में भारत-अमेरिका के बीच होने वाले संभावित व्यापार समझौते को “कृषि विरोधी” करार दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह समझौता देश की खेती, किसानों और मजदूरों को बर्बाद कर देगा। पार्टी ने सभी नागरिकों से इसका विरोध करने और दिल्ली में संयुक्त किसान मोर्चे के बैनर तले चल रहे आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

पाठ्यपुस्तकों से इतिहास हटाने और SIR पर आपत्ति
भाकपा नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पाठ्यपुस्तकों से सोवियत क्रांति और फ्रांस की क्रांति जैसे अध्याय हटा रही है और साम्राज्यवाद के इतिहास को दबा रही है। साथ ही मनुस्मृति को पाठ्यक्रम में शामिल कर वैज्ञानिक चेतना को कमजोर करने और रूढ़िवाद को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

बैठक में SIR के जरिए अल्पसंख्यक, आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्गों के वोटों पर अंकुश लगाने की कोशिशों की भी कड़ी निंदा की गई।

बैठक में ये रहे मौजूद
इस मौके पर त्रिपाल सिंह सिद्धू, लक्ष्मण सिंह शेखावत, बलराज सिंह , जोगिंदर सिंह समैन, कुलजीत सिंह पाला सिंह चीमा, मिलखराज, सतपाल खुर्र, जस्सी लाल, बलविंदर सिंह सिद्धू , शिंगारा सिंह पाला सिंह रानियां, रेशम सिंह , गुरनाम सिंह करिवाला, दरसन सिंह, जगीर सिंह जगदीश और मोहन सिंह रानियां सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.