श्री गणेश सेवा समिति ट्रस्ट की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन

ऐलनाबाद, 06 जुलाई (एम पी भार्गव): स्थानीय श्री गणेश सेवा समिति ट्रस्ट की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में समिति की आगामी गतिविधियों एवं गणेश जन्मोत्सव के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से कमल चमड़िया को प्रधान, प्रदीप सिंगला को उपप्रधान, नितिन बंसल को कोषाध्यक्ष, अनिल गर्ग (सोनू भांडा) को सचिव, शिवकुमार जिंदल (मोंटी बनी वाला) को प्रेस प्रवक्ता तथा शशिकांत गुप्ता को भंडारा प्रबंधक नियुक्त किया गया।

बैठक के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने आगामी श्री गणेश जन्मोत्सव की तैयारियों की भी समीक्षा की। निर्णय लिया गया कि इस वर्ष गणेश जन्मोत्सव चार दिवसीय भव्य आयोजन के रूप में मनाया जाएगा। यह आयोजन 13 सितंबर से 16 सितंबर 2026 तक आयोजित होगा, जिसमें धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, महाप्रसाद एवं विभिन्न धार्मिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

समिति के पदाधिकारियों ने नगरवासियों से गणेश जन्मोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.