मानव संरक्षण कल्याण संगठन की ओर से कल 5 जुलाई को विशाल रक्तदान कैंप आयोजित किया जाएगा

ऐलनाबाद, 4 जुलाई (एम पी भार्गव): गत दिनों संगठन के हुडा स्थित प्रदेश कार्यालय में संगठन की मिटिग सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सतवीर ठाकुर व शहरी अध्यक्ष सुमित गोयल व सचिव भजनलाल गर्ग ने संयुक्त रुप से संबोधित करते हुए कहा की संगठन ने हमेशा समाज में समय-समय जिस कार्य की जरूरत होती है उसके अनुसार समाज हित में कार्य करता रहा है।

इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए जैसा कि गर्मी का मौसम चल रहा है और गर्मी के मौसम में हर ब्लड बैंक में ब्लड की कमी आ जाती है क्योंकि जो रक्तदाता होते हैं वह इस मौसम में कम से कम रक्तदान करने की कोशिश करते हैं और ब्लड बैंकों की आवश्यकता ज्यादा हो जाती है इसी को ध्यान में रखते हुए मानव संरक्षण कल्याण संगठन ने आने वाली 5 जुलाई 2026 को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन करने का निर्णय लिया रक्तदान शिविर में विशेष सहयोग करने के लिए सिरसा से वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट पहुंच रहा है।

संगठन ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए यह रक्तदान शिविर ऐलनाबाद स्थित दी एजुकेशन हब कोचिंग इंस्टिट्यूट में लगाया जाएगा। अतः आप सभी रक्तदाताओं से निवेदन है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर रक्तदान करें व करवाएं
मीटिंग में प्रवेश अध्यक्ष सतवीर ठाकुर के अलावा शहरी अध्यक्ष सुमीत गोयल, सचिव भजनलाल, संगठन के संरक्षक बी. एम नागर,
जिला सचिव ओ. पी.पारीक, पवन जाजू, अतुल गगनेजा, साहिल प्रजापति, अजीत सिंह जी यादव मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.