आरजीआरएस रैंकिंग में रामपुर प्रदेश में प्रथम, जिलाधिकारी अजय द्विवेदी ने दी जानकारी

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खान

रामपुर: जिलाधिकारी अजय द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संचालित आरजीआरएस (RGRS) रैंकिंग में रामपुर जनपद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों तथा शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण का परिणाम है।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आम नागरिकों की शिकायतों का पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनसुनवाई एवं शिकायत निस्तारण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत रहेगा, ताकि आम जनता को बेहतर एवं पारदर्शी प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। रामपुर के प्रथम स्थान पर आने से जिले के प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.