ऐलनाबाद शहर के बाहरी कॉलोनियों की रजिस्ट्रियां बंद होने के कारण लोग परेशान

भ्रष्ट अधिकारियों तथा दलालों की बल्ले बल्ले , जिला उपायुक्त की आंखे बंद , लोगों की परेशानियां बढ़ी , सरकार शीघ्र संज्ञान ले ,,,,।

ऐलनाबाद,1 जुलाई ( एम पी भार्गव): शहर के वार्ड नं 7 के पार्षद सत्यनारायण पांडिया ने कहा कि ऐलनाबाद में पिछले काफी समय से शहर की बाहरी कालोनियों के प्लाटों की रजिस्ट्रीयां बंद पड़ी है जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सत्यनारायण पांडिया ने कहा कि अब इन कालोनियों में से काफी कॉलोनी.वैध घोषित हो चुकी है और नगर पालिका क्षेत्र में भी शामिल हो गयी है लेकिन बताया जा रहा है कि संबंधित फाइल पिछले लगभग एक साल से चंडीगढ़ में लंबित है पांडिया ने कहा कि इससे संबंधित अधिकारियों को इस तरफ ध्यान देना चाहिए और लोगों की परेशानियों को दूर करें. रजिस्ट्रियां बंद होने के कारण लोगों के प्लाटों के सौदे रद्द हो रहे हैं और लेन -देन काफी समय से बंद पड़ा है और कई परिवार आर्थिक व मानसिक परेशानी झेल रहे हैं तथा कई मामलों में पैसों के लेन देन को लेकर आपसी विवाद भी बढ़ रहे हैं।

पांडिया ने कहा कि हाल ही पिछले दिनों हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी सिरसा आए थे लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐलनाबाद और सिरसा के किसी भी जनप्रतिनिधि, नेता या मीडिया ने इस गंभीर जनसमस्या को उनके समक्ष प्रमुखता से नहीं उठाया ये बड़े ही खेद की बात है सरकार बेशक अवैध कालोनियों की रजिस्ट्रियां रोके रखें लेकिन जो कालोनियां शहर के अंदर है तथा नगरपालिका क्षेत्र में आ चुकी है उनकी रजिस्ट्रियां तो करवानी चाहिए।

पांडिया ने कहा कि सरकार और संबंधित विभाग से अनुरोध है कि इस लंबित फाइल का शीध्र निवारण किया जाए ताकि रुकी हुई रजिस्ट्रियां तुरंत शुरू हो सके इससे हजारों परिवारों को राहत मिलेगी और बल्कि सरकार को भी स्टांप ड्यूटी एवं अन्य मदों से करोड़ों रुपए का राजस्व प्राप्त होगा पांडिया ने कहा कि सरकार और प्रशासन लंबे समय से लंबित इस जनहित के मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान दें और जल्द से जल्द समाधान करवाने का काम करे और एक समस्या और भी है कि ब्लड रिलेशन की रजिस्ट्रियां बंद है इसे भी खोलने का काम करे इससे काफी लोगों को राहत मिलेगी.

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.