पुलिस के अभियान में अलग-अलग गांवों से दबोचे गए दोनों आरोपी, न्यायालय में किया गया पेश

  • रिपोर्ट: वीरेंद्र कुमार

(विंढमगंज)सोनभद्र। अपराध एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विंढमगंज पुलिस ने अलग-अलग गांवों से दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। पुलिस ने वारंटी दिलीप कुमार पुत्र लक्खू निवासी ग्राम देवड़ी तथा मंगरु पुत्र रामवृक्ष निवासी ग्राम फुलवार को गिरफ्तार करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की।थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस की ऐसी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.