गाजियाबाद– मोदीनगर में कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले अपराध मुक्त सेवा समिति ने प्रशासन से कांवड़ मार्ग पर संचालित मीट की दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। समिति के जिलाध्यक्ष पंकज कंसल के नेतृत्व में एसडीएम मोदीनगर को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ यात्रा में शामिल होंगे। ऐसे में कांवड़ मार्ग पर खुली मीट और मांस की दुकानों से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं। समिति ने प्रशासन से मांग की है कि यात्रा मार्ग पर स्थित ऐसी दुकानों को चिन्हित कर यात्रा अवधि के दौरान बंद कराया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा या विवाद का सामना न करना पड़े।
समिति ने प्रशासन से इस मामले में जल्द कार्रवाई करने की अपील की है। अब देखना होगा कि प्रशासन कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित बनाने के लिए इस मांग पर क्या निर्णय लेता है।
