हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 22 जुलाई तक कर सकेंगे पंजीकरण 

इच्छुक हज यात्री hajcommittee.gov.in पर करें आवेदन।

रामपुर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी गौरव खड़ायत ने बताया कि हज समिति ऑफ इंडिया द्वारा हज-2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक हज यात्री हज समिति की आधिकारिक वेबसाइट hajcommittee.gov.in अथवा मोबाइल एप्लीकेशन “हज सुविधा” के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले यात्रियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। चयनित यात्रियों को हज यात्रा के लिए निर्धारित अग्रिम धनराशि 1,52300 रुपये भी 10 अगस्त, 2026 तक नियमानुसार जमा करनी होगी।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि आवेदन के लिए आवेदक के पास मशीन पठनीय अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट होना आवश्यक है, जिसकी वैधता कम से कम 31 दिसंबर 2027 तक हो। आवेदन के साथ नवीनतम पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो, हस्ताक्षर तथा पते का प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य है।
उन्होंने जनपद के इच्छुक हज यात्रियों से अपील की है कि आवेदन करने से पूर्व हज-2027 की नीति, दिशा-निर्देश एवं पात्रता संबंधी नियमों का सावधानीपूर्वक अध्ययन कर लें तथा समय से अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा करें। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय अथवा हज समिति की वेबसाइट से संपर्क कर सकते हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.