मिर्जापुर परिक्रमा पथ: DM के निर्देश पर भूमि खरीद में तेजी, 25 से अधिक बैनामे हुए

मिर्जापुर: जिलाधिकारी मिर्जापुर पवन कुमार गंगवार, IAS के निर्देश पर जिले में प्रस्तावित परिक्रमा पथ के लिए भूमि अधिग्रहण कार्य में तेजी लाई जा रही है।

SDM/विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी गुलाब चन्द्र ने सोमवार को धर्मार्थ विभाग से संबंधित परिक्रमा पथ में क्रय की जा रही भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ राजस्व लेखपाल श्याम सिंह और धर्मार्थ विभाग के जेई प्रवीण चौहान भी मौजूद रहे।

25 से अधिक विक्रय पत्र निष्पादित
SDM गुलाब चन्द्र ने बताया कि जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देश हैं कि परिक्रमा पथ के लिए भूमि खरीद प्रक्रिया में कोई देरी न हो। अब तक 25 से अधिक भू-स्वामियों से विक्रय पत्र/बैनामा कराया जा चुका है।

कर्मियों को सख्त निर्देश
निरीक्षण के दौरान SDM ने राजस्व एवं धर्मार्थ विभाग के संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शेष भू-स्वामियों से तत्काल संपर्क कर बैनामा की प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने कहा कि DM मिर्जापुर स्वयं इस परियोजना की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

परिक्रमा पथ धर्मार्थ विभाग की महत्वपूर्ण योजना है, जिसके पूरा होने से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और जिले में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.