मोदीनगर में 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला का शुभारंभ, 150 कलाकार करेंगे प्रतिभा का प्रदर्शन

मोदीनगर के इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स में राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश और संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. अरुण त्यागी तथा विशिष्ट अतिथियों अमित कुमार, गुरमीत कौर और डॉ. संगीता शर्मा ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यशाला में करीब 150 कलाकार और कला प्रेमी हिस्सा ले रहे हैं। 26 मई से 17 जून तक आयोजित इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को भारतीय कला, आधुनिक चित्रकला और विभिन्न रचनात्मक विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही कला के तकनीकी और व्यावसायिक पहलुओं की भी जानकारी दी जाएगी।
संस्थान के प्रबंधक डॉ. संघर्ष शर्मा ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों, युवाओं और कला प्रेमियों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारना और उन्हें कला के विविध आयामों से जोड़ना है। वहीं, कार्यशाला की कोऑर्डिनेटर डॉ. रूचि विद्यार्थी ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी भौतेंद्र कुमार सहित अमित कुमार बंसल, प्रीति शर्मा, दीपांशु, प्रशांत झा, स्वीटी, अंजलि, पलक अत्रेय, अक्षिता वर्मा, शीतल और आभा शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.