अभाविप में अमन जायसवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने विभाग संयोजक

  • रिपोर्ट: वीरेंद्र कुमार

विंढमगंज(सोनभद्र)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के काशी प्रांत के अभ्यास वर्ग में थाना क्षेत्र के सलैयाडिह ग्राम पंचायत निवासी अमन जायसवाल को विभाग संयोजक नियुक्त किया गया है। यह अभ्यास वर्ग मिर्जापुर के लायंस स्कूल, लालडिग्गी में आयोजित किया गया था। संगठन द्वारा उन्हें जिले में जल्द ही सशक्त टीम का गठन कर शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने तथा छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने का दायित्व सौंपा गया है।

नवनियुक्त विभाग संयोजक अमन जायसवाल ने कहा कि बदलते परिवेश के साथ शिक्षा व्यवस्था में व्यापक परिवर्तन हुआ है। विद्यार्थी परिषद नए शैक्षणिक सत्र में छात्र-छात्राओं के प्रवेश, बेहतर पठन-पाठन के माहौल के निर्माण और छात्र हितों की रक्षा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि गरीब एवं असहाय विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए समय-समय पर गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा तथा सरकार की छात्र हितैषी योजनाओं की जानकारी विद्यार्थियों तक पहुंचाने का कार्य भी किया जाएगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.