नोएडा पुलिस की अंतरराज्यीय वाहन चोरों से हुई मुठभेड़

नोएडा। कोतवाली फेज-तीन पुलिस ने रेकी कर चार पहिया वाहन चुराने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। गोली लगने से घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों की निशानदेही पर चोरी की तीन कार, स्कैनर, डिवाइस, हथौड़ा, चुंबक, चाबी और लाक तोड़ने के उपकरण समेत अन्य सामान बरामद हुए हैं।

सेंट्रल जोन के एडीसीपी हृदेश कठेरिया ने बताया कि शनिवार रात पुलिस की टीम पुश्ता और गढ़ी के बीच सर्विस रोड के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक कार पर सवार दो संदिग्ध उधर से गुजरे। टीम ने जब दोनों को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे।

पीछा करने पर कार सवार बदमाशों ने पुलिस की टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। बदमाशों की पहचान बस्ती के फिरोज अहमद और इटावा के आशीष जाट के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ विभिन्न थानों में करीब 12 मुकदमे दर्ज हैं।

एडीसीपी ने बताया कि घायल बदमाश महज दो से तीन मिनट में चार पहिया वाहनों की चोरी कर लेते हैं। अगर वाहन में जीपीएस लगा होता है तो उसे चंद मिनट में ही निकाल कर बदमाश फेंक देते हैं। रेकी करने के बाद वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता है।

 

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.