नवनियुक्त डीआईजी श्रीमती “पूनम” द्वारा परिक्षेत्र मीरजापुर का पदभार ग्रहण किया गया
अपराधियों पर सख्त कार्यवाही, आम जनमानस की समस्याओं का निस्तारण पहली प्राथमिकता
-नवनियुक्त डीआईजी श्रीमती “पूनम” द्वारा परिक्षेत्र मीरजापुर का कार्यभार ग्रहण किया
- रिपोर्ट: मंजय वर्मा
मीरजापुर। पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) महोदया ने कहा कि अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, महिलाओं से संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा और पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत बनाने के लिए जनशिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाएगा। साथ ही कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ कार्य करेगा।
डीआईजी महोदया ने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। अपराध नियंत्रण के साथ-साथ जिले में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने आमजन से भी पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय से ही सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है।
