West Bengal Cabinet Expansion: पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी सरकार की नई टीम तैयार, देखें पूरी लिस्ट
बंगाल मंत्रिमंडल विस्तार में कई नए चेहरों की एंट्री, 35 मंत्रियों को दिलाई शपथ
West Bengal Cabinet Expansion: पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सरकार का सोमवार को बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। नबान्न में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कुल 35 मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
राज्यपाल आर.एन. रवि ने सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए सरकार ने प्रशासनिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की है।
कई नए चेहरों को कैबिनेट में जगह मिली है, जबकि कुछ वरिष्ठ नेताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ये हैं 13 कैबिनेट मंत्री
1. दीपक बर्मन (Dipak barman)
2. तापस रॉय (Tapas roy)
3. डॉ. शंकर घोष (Shankar ghosh)
4. मनोज कुमार ओरांव (Manoj orao)
5. अर्जुन सिंह (Arjun sing)
6. गौरी शंकर घोष (Gauri shankar ghosh)
7. जगन्नाथ चट्टोपाध्याय (Jagannath chattopadhyay)
8. स्वपन दासगुप्ता (Swapan dasgupta)
9. डॉ. कल्याण चक्रवर्ती (Kalyan chakraborty)
10. डॉ. शरद्वत मुखोपाध्याय (Saradyat Mukhopadhyay)
11. अरूप कुमार दास (Arup kumar das)
12. अजय पोद्दार (Ajoy poddar)
13. डी कुमार मंडल (Dudh kumar mondol)
पहले कैबिनेट की शपथ ले चुकी मंत्री
14. मंत्री निशित प्रमाणिक
15. अशोक कीर्तनिया
16.दिलीप घोष
17. खुदीराम टुडू
18. अग्निमित्रा पॉल
यह भी पढ़े- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वरिष्ठ पत्रकार पवन बंसल की माता को दी श्रद्धांजलि
सीएम शुभेंदु अधिकारी, मंत्री निशित प्रमाणिक, अशोक कीर्तनिया, दिलीप घोष, खुदीराम टुडू, अग्निमित्रा पॉल पहले से पहले से मंत्रिमंडल का हिस्सा हैं।
कैबिनेट विस्तार के बाद राज्य सरकार ने विकास और प्रशासनिक कार्यों को और तेज करने का संकेत दिया है। इस विस्तार को आगामी राजनीतिक और प्रशासनिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए अहम माना जा रहा है।
