पटना सिटी 30 मई। पटना से एकमात्र चयनित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बिक्रम के छात्र उज्ज्वल राज ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम (YuViKa) में भाग लेकर विद्यालय एवं राज्य का नाम रौशन किया है।
11 – 22 मई-2026 तक देशभर के चयनित विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान से परिचित करने उदेश्य से यह कार्यक्रम यू.आर.एस.सी बेंगलुरु मे संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान उज्ज्वल राज को इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों से संवाद का अवसर मिला, जिनमें इसरो अध्यक्ष एवं अंतरिक्ष विभाग के सचिव डॉ. वी. नारायणन, URSC निदेशक डॉ. एम. शंकरण, HSFC निदेशक श्री डी. के. सिंह तथा भारतीय वायु सेना के अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला प्रमुख रहे।
विद्यार्थियों ने उपग्रह प्रौद्योगिकी, रॉकेट विज्ञान, रिमोट सेंसिंग एवं अन्य अंतरिक्ष विज्ञान विषयों की जानकारी प्राप्त की तथा मॉडल रॉकेट्री और मून रोवर जैसी गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उज्ज्वल राज ने Indian Space Research Organisation की ISITE, ISTRAC और LEOS सुविधाओं को देखने तथा उपग्रह निर्माण एवं मिशन संचालन की प्रक्रियाओं को समझने का अवसर मिला।

आज बेलवरगंज पटना सिटी स्थित उज्जवल राज के आवास पर पटना की उप महापौर रेशमी चंद्रवंशी, रंगकर्मी आलोक चोपड़ा, समाज सेवी कमलनयन श्रीवास्तव, राजेश राय सहित अनेक गण मान्य लोगो ने मिलकर बधाई और प्रतीक चिहं देकर बधाई और आशीष दिए । और उज्जवल भविष्य की कामना की।
उज्ज्वल राज ने बताया कि यह अनुभव उनके जीवन का सबसे प्रेरणादायक और यादगार अनुभव रहा, जिसने अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति उनकी रुचि को और अधिक मजबूत किया। कार्यक्रम के समापन पर उन्हें URSC निदेशक द्वारा प्रशंसा प्राप्त हुई तथा ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का ऑटोग्राफ भी मिला, जिसे उन्होंने अपनी अमूल्य उपलब्धि बताया। इसके अलावा उन्हें इसरो की अत्याधुनिक सुविधाओं जैसे ISITE, ISTRAC और LEOS का अवलोकन करने का अवसर मिला, जहां उन्होंने उपग्रह निर्माण, मिशन नियंत्रण और अंतरिक्ष उपकरणों से जुड़ी प्रक्रियाओं को करीब से समझा।
इस अवसर पर उज्जवल के माता – पिता ऋतु राज और राजेश राज,मीणा देवी मोहित कुमार, प्रिन्स राज, युवराज, निशु चन्द्रवंशी नैतिक राज , संतोष कुमार, डौली देवी , स्वेता राज आदि उपस्थित रहे।
