एटा:- आशपुर टोल प्लाज़ा पर पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच राहगीरों, वाहन चालकों एवं कर्मचारियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से ORS घोल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों को ठंडा ORS घोल पिलाकर गर्मी और लू से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में टोल मेनेजर अंकित मिश्रा ने कहा कि लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए यात्रियों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है। भीषण गर्मी में लंबे सफर पर निकलने वाले वाहन चालकों को विशेष रूप से पानी और ORS का सेवन करने की सलाह दी गई, ताकि वे डिहाइड्रेशन और लू जैसी समस्याओं से सुरक्षित रह सकें।
इस सेवा कार्य को देखकर राहगीरों और वाहन चालकों ने सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास गर्मी में लोगों को बड़ी राहत देते हैं। टोल कर्मचारियों नें ORS वितरण के दौरान लोगों को स्वच्छ पानी पीने, धूप से बचाव करने और आवश्यक सावधानियां अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया।
