मोदीनगर एसडीएम कार्यालय में शनिवार को क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक डॉ मंजू शिवाच, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद वैशाली, एसडीएम और तहसीलदार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में बिना GDA स्वीकृति के विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। साथ ही कॉलोनियों में सड़क, नाली, पार्क और अन्य मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। सरकारी भूमि, एलएमसी और तालाबों को दोबारा सरकारी अभिलेखों के अनुसार सुरक्षित कराने पर भी सहमति बनी।

इसके अलावा क्षेत्र में बम्बे पर पुल निर्माण कार्य को प्राथमिकता देने और उसे जल्द पूरा कराने पर जोर दिया गया। सिकरी माता मंदिर परिसर की साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने की योजना भी बनाई गई। नगर पालिका को पार्कों के सौंदर्यीकरण और रखरखाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
