बॉलीवुड अभिनेता Salman Khan एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बुधवार को उनका एक इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें वह पैपराजी पर नाराजगी जाहिर करते नजर आए। सलमान ने अपने पोस्ट में मीडिया के रवैये पर सवाल उठाते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी।
सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “अगर वे मेरे नुकसान से पैसा कमाना चाहते हैं… तो चुप रहो, मज़े मत लो। भाई-भाई-भाई… ‘मातृभूमि’ फिल्म जाए भाड़ में, तस्वीर ज्यादा जरूरी है या जिंदगी?”
दरअसल, मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें सलमान खान हिंदुजा अस्पताल से बाहर निकलते दिखाई दिए। इस दौरान पैपराजी लगातार उनका पीछा करते हुए “भाई-भाई-भाई” कहकर आवाज़ लगा रहे थे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सलमान तनाव में नजर आ रहे थे और मीडिया का यह व्यवहार उन्हें नागवार गुजरा।
इसके बाद सलमान ने इंस्टाग्राम पर लगातार चार पोस्ट शेयर कर पैपराजी की जमकर आलोचना की। अपनी एक सेल्फी पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “मैं जिनके लिए हमेशा खड़ा रहा और उनका ख्याल रखा, वही अस्पताल के बाहर मेरे दर्द का मज़ा ले रहे थे।”
एक अन्य पोस्ट में सलमान ने चेतावनी भरे अंदाज में लिखा, “60 साल का हो गया हूं… लेकिन लड़ना नहीं भूला। ये याद रख लेना। जेल में डालोगे? हा हा…”
सलमान खान के इन पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कई फैंस उनके समर्थन में उतर आए हैं, जबकि कुछ लोग पैपराजी और सेलेब्रिटीज के बीच बढ़ती दूरी को लेकर भी चर्चा कर रहे हैं।
View this post on Instagram
