बाल श्रम के खिलाफ भोरे में बड़ी कार्रवाई, दो बाल श्रमिक मुक्त

  • भोरे से अजीत श्रीवास्तव की रिपोर्ट

भोरे/गोपालगंज: गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र में बाल श्रम के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया है। यह कार्रवाई श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, बिहार सरकार तथा जिला पदाधिकारी, गोपालगंज के निर्देश पर गठित धावा दल द्वारा मंगलवार 19 मई 2026 को की गई। बाल एवं किशोर श्रमिक (प्रतिषेध एवं विनियमन)अधिनियम-1986 के तहत चलाए गए विशेष अभियान में थाना रोड स्थित “रवि जेनरल स्टोर एण्ड बी0के0 गारमेन्ट्स” से एक तथा मेन रोड स्थित “कोलकाता स्वीट्स हाउस” से एक बाल श्रमिक को विमुक्त कराया गया।छापेमारी दल में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी भोरे, फुलवरिया, कटेया, पंचदेवरी एवं हथुआ के साथ भोरे थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल भी शामिल रहे। श्रम अधीक्षक, गोपालगंज ने बताया कि मुक्त कराए गए दोनों बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति, गोपालगंज के समक्ष प्रति बाल श्रमिक 3000 रुपये की दर से कुल 6000 रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की गई। साथ ही संबंधित नियोजकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई शीघ्र पूरी करने का निर्देश भी दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में बाल श्रम के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.