डॉ. अम्बेडकर सामाजिक एकता मंच ने हरियाणा प्रदेश कमेटी का किया गठन, रामनिवास धानिया बने प्रदेश अध्यक्ष

ऐलनाबाद ,सिरसा 20 मई ( एम पी भार्गव ) डॉ. अम्बेडकर सामाजिक एकता मंच के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए हरियाणा प्रदेश कमेटी के गठन की घोषणा की गई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेन्द्र कुमार द्वारा जारी आधिकारिक नियुक्ति पत्र के अनुसार, बहुजन समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा, जनसंख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने तथा समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से इन महत्वपूर्ण नियुक्तियों को मंजूरी दी गई है।
नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रामनिवास धानिया ने बताया कि गठित कमेटी आगामी आदेश तक संगठन में अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेगी। उन्होंने कहा कि संगठन बहुजन मिशन एवं भारतीय संविधान के प्रति जन-जन को जागरूक करने के लिए निरंतर कार्य करेगा और समाज हित में निस्वार्थ भाव से सेवाएं देगा।
संगठन द्वारा हरियाणा प्रदेश के लिए निम्नलिखित पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है—

– श्री रामनिवास धानिया — प्रदेश अध्यक्ष
– श्री ओमप्रकाश पटीर — प्रदेश उपाध्यक्ष
– श्री महाबीर सिंह — प्रदेश महामंत्री
– श्री अजय कुमार — प्रदेश उप महामंत्री
– श्री रामकुमार — प्रदेश कोषाध्यक्ष
– श्री सुखदेव गुन्दला — प्रदेश मीडिया प्रभारी
राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेन्द्र कुमार ने अपने संदेश में कहा कि इस कमेटी का मुख्य उद्देश्य डॉ. अम्बेडकर सामाजिक एकता मंच के मिशन को मजबूत करना है। नव-नियुक्त टीम समाज के महापुरुषों के सपनों को साकार करने, शोषण के खिलाफ आवाज उठाने तथा शोषित एवं वंचित समाज को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करेगी।
संगठन की ओर से सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शीघ्र अपना कार्यभार संभालकर संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.