भीषण गर्मी और लू को देखते हुए मौसम विभाग ने इन राज्यों में जारी किया रेड अलर्ट
अगले तीन दिन बरतें ये सावधानियां
भारत में बदलते मौसम के साथ गर्मी ने भी अपना भीषण रूप धारण कर लिया है। यूपी, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में भीषण गर्मी और लू को देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों को अधिक देर तक बाहर न रहने की चेतावनी भी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार 21 मई से 23 मई तक गर्मी का भीषण असर देखने को मिल सकता है। इस दौरान यदि सावधानियां नहीं बरती गईं तो यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
लू और गर्मी से बचने के लिए बरतें ये सावधानियां
ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, ताकि शरीर डिहाइड्रेट न हो और लू लगने की संभावना कम रहे।
कोशिश करें कि दोपहर 12 बजे से पहले बाहर के जरूरी काम निपटा लें और उसके बाद घर में ही रहें।
बाहर निकलने से पहले मुंह और हाथों को अच्छी तरह ढककर निकलें।
भारी भोजन से बचें और ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ व लिक्विड डाइट लें।
धूप में निकलते समय छाता, टोपी या गमछे का इस्तेमाल करें।
दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक लू लगने की संभावना सबसे ज्यादा रहती है, इसलिए इस दौरान बाहर निकलने से बचें।
गर्मियों में फलों के जूस और मौसमी फलों का सेवन जरूर करें।
