भाजपा महिला मोर्चा ने कलेक्ट्रेट घेरा:सपा सांसद पर भड़कीं, माफी मांगो और शर्म करो के नारे लगाए गये

  • रिपोर्ट- कपिल सिंह

बाराबंकी। भाजपा महिला मोर्चा ने कलेक्ट्रेट घेरा:सपा सांसद पर भड़कीं, माफी मांगो और शर्म करो के नारे लगाए गये
कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा के नेतृत्व में गन्ना दफ्तर से पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा ने कहा कि सपा सांसद का बयान पार्टी के चरित्र को दर्शाता है। यह लोग ना तो प्रधानमंत्री का सम्मान करते हैं और ना इनके यहां महिलाओं के लिए सम्मान जैसा शब्द है। हमारी मांग है कि सार्वजनिक मंच से देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की निम्नस्तरीय भाषा का प्रयोग न केवल प्रधानमंत्री का अपमान है, बल्कि यह देश की लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर चोट है।

सांसद द्वारा अपशब्दों का प्रयोग करना उनकी कुंठा और सपा की विकास विरोधी मानसिकता को उजागर करता है
जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व में भारत निरंतर विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में विपक्षी नेताओं द्वारा व्यक्तिगत और अभद्र टिप्पणियां करना उनकी संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है।जिला उपाध्यक्ष रचना श्रीवास्तव ने कहा कहा कि सपा नेताओं की अभद्र टिप्पणी करने की पुरानी आदत रही है, जिससे पूरे देश की जनता में भारी रोष है।पूर्व जिला पंचायत सदस्य अलका मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के सांसद की टिप्पणी न केवल अपमानजनक है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और मूल्यों के खिलाफ भी है। उन्होंने सभी महिलाओं से अपील की कि वे इस तरह की टिप्पणियों के खिलाफ एकजुट होकर खड़ी हों।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.