लखनऊ में विश्व हिंदू रक्षा परिषद की प्रेस वार्ता, जितेंद्र नारायण बोले- “मोदी-योगी हैं तो सब मुमकिन है”

  • रिपोर्ट- ज्ञानेश वर्मा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मुरलीपुरवा डिगडिगा स्थित नारायण सिटी में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया इस प्रेस वार्ता में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के सैकड़ो कार्यकर्ता व क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। इस प्रेस वार्ता के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नारायण ने पश्चिम बंगाल की जीत पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार अलग-अलग राज्यों में अपना परचम लहरा रही है और लोगों के दिलों पर विश्वास बना रही है यह तभी मुमकिन है जब मोदी और योगी के कार्यों और उनकी नीतियों से भारत और उत्तर प्रदेश की जनता उनसे संतुष्ट हैं। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नारायण ने कहा कि अच्छी सरकार ही अच्छा परिणाम लाती है।

जितेंद्र नारायण ने मीडिया से बात करते हुए यह भी कहा कि हम देश-विदेश में व्यापार करते हैं जहां पर लोगों से जब हम बात करते हैं तो हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोग उनकी व उनके कार्यों की सराहना करते हैं। मिस्टर नारायण ने यह भी कहां की जब हम अपने देश की तारीफ विदेश में सुनते हैं तो हमारा सीना भी गर्व से ऊंचा हो जाता है और हमें भी काफी अच्छा महसूस होता है कि हमारे देश की चर्चा विदेश में भी मोदी जी की वजह से हो रही है।
उत्तर प्रदेश के 2027 विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर जब उनसे पत्रकार ने पूछा की 2027 में किसकी सरकार बनेगी तो उन्होंने कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी फिर अपना परचम लहराएगी और एक बार फिर उत्तर प्रदेश 2027 के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होगे। हम व हमारी विश्व हिंदू रक्षा परिषद की टीम उनको एडवांस बधाई देती है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.