रामपुर में पीड़िता ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- “सिविल लाइन थाना पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई”

रामपुर। जनपद रामपुर में एक पीड़ित महिला ने थाना सिविल लाइन पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसके पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ वारंट जारी होने के बावजूद पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है, जिससे उसे लगातार न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है।

पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद भी थाना सिविल लाइन पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करने में लापरवाही बरत रही है। महिला ने कहा कि वह लंबे समय से न्याय की गुहार लगा रही है, लेकिन अब तक उसे कोई राहत नहीं मिली है।

महिला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की मांग करते हुए कहा कि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी कर उसे इंसाफ दिलाया जाए। पीड़िता का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उसे और उसके परिवार को खतरा हो सकता है।

फिलहाल मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज है, वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.