बुलन्दशहर: चोरी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

कब्जे से चोरी किया गया सामान व 3,500 रुपये नकद बरामद

बुलन्दशहर:  नगर कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्तों रिजवान पुत्र आस मौहम्मद निवासी मौ0 रामनगर ईदगाह थाना गुलावठी जनपद बुलन्दशहर एवं अब्दुल जब्बार पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी मौ0 रामनगर ईदगाह थाना गुलावठी जनपद बुलन्दशहर को नया गांव से ततारपुर जाने वाले रास्ते पर भट्टे के पास से चोरी किये गये सामान 03 सफेद धातु की पाजेब, 54 पैकेट सुन्दर बीड़ी, 06 पैकेट केवेन्ड्रस गॉल्ड लीफ सीन्स 1775 के, 05 पैकेट गॉल्ड फ्लैग एवं 3,500 रुपये नकद सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर 14 जनवरी को डिप्टी गंज सेठो वाली गली में एक दुकान से चोरी करने की घटना व 20 जनवरी को राधा नगर में एक बंद मकान में चोरी करने की घटना को अंजाम दिया था।
गिरफ्तार किए गये अभियुक्तों पर कई मुक़दमे दर्ज है ।अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.