महिलाओं से संबंधित समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से विकास भवन सभागार में आयोजित महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में मा0 राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती सुनीता सैनी ने महिलाओं से संबंधित शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
महिला जनसुनवाई के दौरान कुल 08 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें घरेलू विवाद, पारिवारिक उत्पीड़न तथा अन्य महिला संबंधित समस्याओं से जुड़े प्रकरण शामिल रहे।
मा0 राज्य महिला आयोग की सदस्या ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि महिलाओं की शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और तत्परता बरती जाए, ताकि पीड़ित महिलाओं को शीघ्र न्याय मिल सके और उन्हें अनावश्यक रूप से इधर-उधर भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि राज्य महिला आयोग का उद्देश्य महिलाओं को न्याय दिलाना, उनके अधिकारों की रक्षा करना तथा महिला उत्पीड़न की घटनाओं को रोकना है। इस प्रकार की जनसुनवाई के माध्यम से महिलाओं को अपनी समस्याएं सीधे आयोग के समक्ष रखने का अवसर मिलता है, जिससे उनके प्रकरणों का शीघ्र समाधान संभव हो पाता है।
सदस्या ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा जिन मामलों में विभागीय स्तर पर कार्रवाई अपेक्षित है, उनमें नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए पीड़ित महिलाओं को राहत प्रदान की जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला हेल्पलाइन, मिशन शक्ति अभियान एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं तक प्राथमिकता के आधार पर पहुंचाया जाए।
जनसुनवाई के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती ईरा आर्या सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण एवं महिला थाना प्रभारी उपस्थित रहीं।
Khabre Junction (खबरें जंक्शन) is an emerging channel of the country. Where we introduce .. every news of your state and city. You will also be able to enjoy breaking news, politics, sports and entertainment related to the public interest of the country and the world here.
