ऑनलाइन जुए के अड्डों पर कमिश्नरेट का प्रहार : एसीपी दशाश्वमेध की बड़ी कार्रवाई, युवक गिरफ्तार… अब नेटवर्क की तलाश

  • रिपोर्ट- पंकज झा

वाराणसी :कमिश्नरेट पुलिस ने ऑनलाइन जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चौक क्षेत्र में एक युवक को ऑनलाइन जुआ खेलते हुए धर दबोचा। एसीपी दशाश्वमेध के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।जानकारी के मुताबिक संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर सक्रिय हुई चौक पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए पियरी पुलिस चौकी ले गई। पुलिस अब आरोपी के मोबाइल फोन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की गहन जांच कर रही है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गिरफ्तार युवक किसी बड़े ऑनलाइन सट्टा और जुआ नेटवर्क से जुड़ा है या फिर अकेले इस अवैध कारोबार को संचालित कर रहा था।लगातार बढ़ते ऑनलाइन जुए के मामलों को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखाई दे रही है। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि शहर में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध जुआ कारोबार में शामिल किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई के बाद ऑनलाइन जुआ संचालकों और जुड़े लोगों में जबरदस्त बेचैनी देखी जा रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.