- रिपोर्ट- विनोद मित्तल
फरीदाबाद के असावटी गांव से एक बेहद चिंताजनक घटना सामने आई है। जहाँ सिविल इंजीनियर भुवनेश 35 वर्षीय ने अपने दो छोटे बच्चों (उम्र 8 साल और 5 साल) के साथ बाजार आए थे, लेकिन किन कारणों से उन्होंने नहर में छलांग लगाई फिलहाल नहर में छलांग लगाने की वजह साफ नहीं हो पाई है।
वियो। तस्वीरों में दिखाई दे रहे यह 35 वर्षीय भुवनेश है जिसने अपने दो बच्चों के साथ बीती रात नहर में छलांग लगा दी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीमें मौके पर पहुंच गईं और तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। राहत की बात यह है कि करीब 5 किलोमीटर दूर 8 साल के बच्चे को सकुशल नहर से बाहर निकाल लिया गया है।
हालांकि, भुवनेश्वर और उनके 5 साल के बच्चे की तलाश अभी भी जारी है। रेस्क्यू टीमें लगातार नहर के आसपास के इलाकों में खोजबीन कर रही हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में इतना बड़ा कदम उठाया गया।
यह घटना पूरे इलाके में चिंता और दुख का माहौल बना रही है।
