मीरापुर थाना परिसर में बुद्धवार को सेवानिवृत एसआई रामखिलाडी शर्मा को सम्मान के साथ दी गई विदाई

मीरापुर:  मीरापुर थाना परिसर में बुद्धवार को सेवानिवृत एसआई रामखिलाडी शर्मा को सह सम्मान के साथ दूल्हा बनकर दी गई विदाई । अध्यक्षता सीओ जानसठ महेशचंद गौतम दोबारा की गई l सीओ महेशचंद गौतम ने कहा कि एसआई रामखिलाडी शर्मा के कार्यकाल से हम सभी को प्रेरणा लेने की जरूरत है। ये ऐसे अधिकारी हैं जिनके ऊपर सेवा के प्रारंभ से लेकर विदाई समारोह तक पुलिस विभाग के द्वारा किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है। यह प्रत्येक पुलिसकर्मियों एवं विभाग के लिए बड़ी बात है। कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी रहे। इनका सरल स्वभाव सभी को आकर्षित करता है सभी से मिलकर काम किया l इंस्पेक्टर रवेन्दर सिंह यादव ने बताया कि चाहे दिवा गश्ती हो या रात्रि गश्ती एसआई रामखिलाडी शर्मा हर समय ड्यूटी देने को तैयार रहते थे। जूनियर अधिकारियों के बीच अपने कार्यो के प्रति समर्पित रहने के लिए वे हमेशा आदर्श बने रहेंगे। विदाई समारोह के मौके पर एसआई रामखिलाडी शर्मा के साथ काम किए अधिकारियों ने अपना उद्गार व्यक्त किया। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना की। एसआई रामखिलाडी शर्मा ने कहा कि सेवा के दौरान सभी का सहयेाग मिला। मीरापुर थाना में मिले प्यार को हम भूल नहीं सकते इस मौके पर सीओ महेशचंद गौतम ,इंस्पेक्टर रवेन्दर सिंह यादव,इंस्पेक्टर जानसठ जनकसिंह चौहान,इंस्पेक्टर रामराज सीता सिंह,एसएसआई शैलेन्द्र सौलंकी, इंस्पेक्टर क्राइम सुनील कुमार मिश्र,क़स्बा इंचार्ज देवपाल सिंह,हैड मोहर्रिर राहुल शर्मा,कांस्टेबल ललित कुमार, गौरव सिरोही,चालक अजयवीर सिंह, रोहित बिदुडी आदि पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.