जिलाधिकारी एवं एएसपी ने परीक्षा केन्द्रों पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के दिए निर्देश

जनपद में आयोजित उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी एवं अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज, पीजी रजा डिग्री कॉलेज सहित अन्य निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर पहुँचकर व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, बैठने की व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपद बनाये गये कन्ट्रोल सेंटर राजकीय रजा इण्टर कालेज पहॅुच कर परीक्षा केन्द्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, पुलिस बल की तैनाती एवं अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई, ताकि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हो सके।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित पाई गई। जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने केन्द्रों पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे पूर्ण सतर्कता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना सर्वाेच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अनियमितता या गड़बड़ी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि परीक्षा निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में सम्पन्न हो सके।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.